उत्तर प्रदेशबस्ती
डॉ. अंबेडकर व संविधान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं भारतीय संविधान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जयदीप दुबे के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम भवन प्रजापति ने शांति भंग की आशंका के चलते अजय कुमार गौड़ पुत्र रामकिशुन, निवासी रसना, थाना पुरानी बस्ती को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान किया। साथ ही, प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 06/26 धारा 353(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जयदीप दुबे, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम भवन प्रजापति एवं आरक्षी विजय पाल शामिल रहे।




