तहसील व थाने के अधिकारी व कर्मचारी भी भू-खनन माफिया से मिलीभगत, ग्रामीणों ने आक्रोश

बांसी/सिद्धार्थनगर। तहसील व थाना क्षेत्र बांसी अन्तर्गत ग्राम बाजारडीह निवासी भू-खनन माफिया मो0 जावेद अहमद पुत्र मानुल्लाह हर रात्रि में अवैध भू-खनन कार्य करता है, लेकिन उस पर कोई अंकुश नहीं लग रहा है। ग्राम पचारी कला गडही गाटा संख्या-142 व ग्राम परसोहिया गाटा संख्या-6 का अवैध खनन के साथ-साथ उससे सटे ग्रामवासियों के खेत की भी खुदाई उसने उसी रात्रि में ही कर ली थी, जिससे बरसात में लोगों का और भी खेत कटान में बह जायेगा। वहीं क्षेत्र में भू-खनन को लेकर ग्राम प्रधान द्वारिकापुरी माफी प्रीति के नेतृत्व में रविन्द्र नाथ पाठक, रिशु मिश्रा, ब्रह्मानंद मिश्रा, मिसालावती देवी, विद्यासागर पाठक, हरिओम शुक्ला दुर्गादीन, दीपक कुमार सहित दर्जनों लोगों के द्वारा नोटरी बयान हल्फ़ी देते हुए उपजिलाधिकारी बांसी को शिकायत की उसके बाद अगले ही देर रात्रि नायब तहसीलदार महबूब आलम व लेखपाल एवं उनकी टीम द्वारा भू-खनन माफिया जावेद अहमद को रंगे हाथ पकड़ा गया। नायब तहसीलदार ने ट्रैक्टर व मिट्टी लोडर सहित भू-खनन माफिया जावेद को रात्रि में पकड़ने का वीडियो वायरल हुआ था। इस दौरान ट्रैक्टर, मिट्टी लोडर का चेचिस नम्बर भी नोट किया गया। वहीं मौके पर ग्रामवासियों को नायब तहसीलदार द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि भू-खनन माफिया पर उचित कार्रवाई किया जायेगा। परन्तु उक्त कार्यवाही के एक घन्टे बाद ही भू-खनन माफिया जावेद अहमद पुत्र मानुल्लाह और नायब तहसीलदार महबूब आलम के बीच क्या वार्ता हुई कि भू-खनन माफिया ने सुबह 6 बजे तक उसी गड्ढे में मिट्टी खनन कार्य करता रहा। जिसको लेकर ग्रामीणों ने कहा कि भू-खनन माफिया द्वारा अवैध मिट्टी खनन (अपराध) को प्रशासन द्वारा संरक्षण मिल रहा है। बावजूद पकड़े गये ट्रैक्टर व लोडर सहित भू-खनन माफिया जावेद अहमद पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब वह प्रतिदिन दिन और रात दोनों समय अवैध मिट्टी खनन कार्य कर रहा है और आये दिन भू-खनन माफिया जावेद अहमद के द्वारा वह खनन का वीडियो सामने आ रहा है। इसमें साफ-साफ दिख रहा है कि वह अवध मिट्टी खनन कार्य कर रहा है। ग्रामवासियों ने कहा कि क्या सब लेन-देन कर मामले का लीपापोती किया जा रहा है? ग्रामीणों का कहना है कि उनकी वार्ता एसडीएम से हुई थी, जिसमें उन्होंने कहा कि लेखपाल को भेजकर मामले की जांच करवा रहे हैं, परन्तु अभी तक कोई जांच नहीं किया गया और भू-खनन माफिया जावेद अहमद दिन-रात अवैध खनन कार्य कर रहा है, जिसको लेकर ग्रामवासियों में आक्रोश फैला हुआ है। वहीं ग्रामवासियों की मांग है कि तहसील व थाने के अधिकारी व कर्मचारी भी भू-खनन माफिया जावेद अहमद दोनों की कॉल हिस्ट्री व कॉल रिकॉर्ड की जांच कर खनन माफिया से मिले हुए दोषियों को सजा दिलाया जायें।




