केंद्रीय मंत्री से मांगःरेलवे स्टेशन पर खुले आरएमएस और मोहल्ला सिविल लाइन में बने नया पोस्ट ऑफिस

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन को पूर्वाेत्तर रेलवे में श्सर्वाेत्तम व्यवस्थित स्टेशन का प्रथम पुरस्कार मिलने के बाद अब यहाँ यात्री सुविधाओं और संचार सेवाओं के विस्तार की मांग तेज हो गई है। स्थायी लोक अदालत के सदस्य और अधिवक्ता जय शंकर प्रसाद मिश्र ने संचार मंत्री, भारत सरकार ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया को पत्र लिखकर जनपद में रेलवे मेल सर्विसेज आरएमएस और नए डाकघर की स्थापना की अपील की है। रेलवे स्टेशन पर त्.ड.ै. की आवश्यकता पत्र में उल्लेख किया गया है कि सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन जनपद का मुख्य केंद्र है, जो मेडिकल कॉलेज और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल कपिलवस्तु के समीप स्थित है। जनपद के गठन के 38 वर्ष बीत जाने के बाद भी स्टेशन परिसर में आज तक रेलवे मेल सर्विसेज आरएमएस की स्थापना नहीं हो सकी है, जिससे डाक सेवाओं के त्वरित संचालन में असुविधा होती है। घनी आबादी के लिए श्तेतरी बाजारश् पोस्ट ऑफिस की मांग अधिवक्ता श्री मिश्र ने केंद्रीय मंत्री का ध्यान मोहल्ला सिविल लाइन क्षेत्र की ओर आकर्षित करते हुए बताया कि वर्तमान में रेलवे स्टेशन से विकास भवन के मध्य घनी आबादी वाले क्षेत्र में कोई पोस्ट ऑफिस नहीं है। पूर्व में इस क्षेत्र में श्तेतरी बाजारश् के नाम से पोस्ट ऑफिस संचालित था, जो अब अस्तित्व में नहीं है। वर्तमान में दो डाकघर सांडी तिराहे के समीप स्थित हैं, जिससे सिविल लाइन क्षेत्र के नागरिकों को काफी दूरी तय करनी पड़ती है। जनहित में त्वरित कार्यवाही की अपील प्रार्थी ने मांग की है कि नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के मोहल्ला सिविल लाइन में जनहित को देखते हुए तेतरी बाजार के नाम से पुनः पोस्ट ऑफिस स्थापित किया जाए और रेलवे स्टेशन परिसर में आरएमएस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पत्र के माध्यम से उन्होंने संचार मंत्री से सक्षम अधिकारियों को इस संबंध में यथोचित आदेश देने का विनम्र निवेदन किया है।




