गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

प्रत्येक व्यक्ति का मत बहुमूल्य होता है: आशुतोष मिश्रा

बांसी। जवाहर नवोदय विद्यालय में 25 जनवरी को श्राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों में मतदाता जागरूकता संबंधी विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने सहभागिता करके, भारतीय चुनाव प्रक्रिया के प्रति अपनी समझ को विकसित करने का अवसर पाया। विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विद्यालय में मतदाता जागरूकता संबंधी विषयों पर विविध कार्यक्रमों जैसे पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन एवं निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक सामाजिक विज्ञान के शिक्षक ए.के. मिश्रा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से मतदान की समस्त प्रक्रिया का छद्म आयोजन किया गया, जिसमें प्रत्याशियों की उम्मीदवारी से लेकर मतदान करने तक की प्रक्रिया का प्रदर्शन विद्यार्थियों की सहायता से किया गया। इस अवसर पर आठवीं कक्षा के छात्रों द्वारा निर्मित म्टड के कार्यकारी मॉडल की सबके द्वारा सराहना की गई। इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा गया कि लोकतंत्र की असली शक्ति मतदाता का मत होता है, इसलिए इसके प्रति हमेशा जागरूक रहकर मतदान के समय यथाविधि अपने मत का अवश्य ही प्रयोग करना चाहिए, ऐसा करके हम अपने देश के लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!