गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मनरेगा गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण परिवारों के लिए है जीवन रेखा – कांग्रेस जिलाध्यक्ष

दैनिक बुद्ध का संदेश
उपवास कार्यक्रम में पूर्व सांसद मोकीम व कोआर्डिनेटर राजन श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी किया सम्बोधित।
सिद्धार्थनगर।कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष काज़ी सुहेल अहमद के नेतृत्व में रविवार को गांधी आश्रम स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय उपवास रखकर केन्द्र सरकार से मनरेगा के मूल स्वरूप को बहाल करने की मांग की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि मनरेगा गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण परिवारों के लिए जीवन रेखा है। केन्द्र सरकार द्वारा इसमें किये जा रहे बदलावों से योजना की आत्मा को कमजोर किया जा रहा है, जिससे करोड़ों ग्रामीणों का रोजगार और आजीविका संकट में पड़ गई है। कांग्रेस पार्टी मनरेगा को कमजोर करने की हर साजिश के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी। पूर्व सांसद मोहम्मद मोकीम ने कहा कि मनरेगा महात्मा गांधी के आत्मनिर्भर भारत के सपने का जीवन्त उदाहरण है। यह योजना गरीब को सम्मान के साथ काम और रोजी देने का अधिकार देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार जानबूझकर बजट में कटौती कर और भुगतान में देरी कर इस योजना को कमजोर कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। मनरेगा कोआर्डिनेटर राजन श्रीवास्तव ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं बल्कि ग्रामीण भारत के लिए सुरक्षा कवच है। उन्होंने कहा कि आज महंगाई और बेरोज़गारी के दौर में मनरेगा को कमजोर करना गरीबों पर सीधा हमला है। कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक मनरेगा की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी और इसकी मूल भावना को बहाल कराने तक आन्दोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित सिंह, कृष्ण बहादुर सिंह, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, गालिब बिसेन, अनिल सिंह अन्नू, सादिक अहमद, पंकज चतुर्वेदी, इश्तियाक चौधरी, अकील अहमद मुन्नू, अश्विनी सिंह सोलंकी, रियाज मनिहार, सन्तोष त्रिपाठी, मोबीन खान, मुकेश चौबे, होरी लाल श्रीवास्तव, रितेश त्रिपाठी, रियाजउद्दीन राईनी, गुल मोहम्मद, मतिऊल्लाह खान, डॉ0 प्रमोद कुमार, शौकत अली, राधे कुंवर, गुल मोहम्मद, अनिल, जुबैर खान, विज्ञानी बाबा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!