शोहरतगढ़ पुलिस ने साइबर अपराध व हेल्पलाइन की दी जानकारी

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जागरूकता के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्राम मकडौर टोला तेलडिहवा में जन चौपाल (बहू-बेटी सम्मेलन) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी निरीक्षक थाना शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। यह आयोजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अभिषेक महाजन के निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में दिनांक 06 जनवरी 2026 को किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को दहेज उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, महिला संबंधित अपराधों से बचाव, साइबर अपराधों से सुरक्षा तथा पीड़ित महिलाओं की काउंसलिंग की गई। साथ ही मिशन शक्ति 5.0 के स्टीकर भी चस्पा किए गए। महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र की जानकारी दी गई, जहां वे अपनी समस्याएं दर्ज करा सकती हैं। इसके साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरोंकृ 1090, 181, 1076, 112, 1098, 108, 101, 14567 व 1930कृके बारे में विस्तार से बताया गया। यातायात नियमों के पालन को लेकर भी जागरूक किया गया। बाल कल्याण अधिकारी अमन शर्मा की संयुक्त टीम द्वारा बाल विवाह रोकथाम पर जागरूकता अभियान चलाया गया तथा उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पप्पू गुप्ता, आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनीता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान उप निरीक्षक राजकुमार यादव, हेड कांस्टेबल अविनाश सिंह, कांस्टेबल पवन मौर्य तथा महिला कांस्टेबल उर्मिला देवी, शोभा भारती व अंबिका उपस्थित रहे।




