गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने टूर्नामेंट चेयरमैन कप-2026 सीजन-2 का किया उदघाटन

बढ़नी/सिद्धार्थनगर।विधानसभा-302 शोहरतगढ़ अन्तर्गत नगर पंचायत बढ़नी के मिनी स्टेडियम घरुवार रविवार को लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट चेयरमैन कप-2026 सीजन-2 का वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने उद्घाटन कर शुभारम्भ किया। वहीं क्रिकेट टूर्नामेंट में बैटिंग खेलकर टीम खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान दिया। भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने कहा कि आज युवा शक्ति को खेल के माध्यम से आगे बढ़ते देख मन गर्व से भर उठा। उन्होंने कहा कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्पष्ट सन्देश है कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रनिर्माण का सशक्त माध्यम है। इस प्रेरणादायक भव्य आयोजन हेतु श्याम जायसवाल ने युवा क्रिकेट टूर्नामेंट क्लब बढ़नी एवं चेयरमैन बढ़नी सुनील अग्रहरि को हृदय से बधाई एवं साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि खेलो, जीतो, सीखो और राष्ट्र को गौरवान्वित करो, यही युवा भारत की असली पहचान है। इस अवसर पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष कन्हैया मित्तल, ध्रुव प्रसाद चतुर्वेदी, बृजेश कुमार, पंकज कुमार, प्रधान अरविन्द मौर्या, कन्हैया, राकेश कुमार, शैलेश उपाध्याय, चन्द्रेश कुमार सहित तमाम सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!