उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
खबर का असर: जोगिया लखनापार के किसानो के चेहरे पर आई मुस्कान, बंद हुआ कटान

जोगिया। कई दिनो से किसानो के खेतो में पानी भरने से किसान जहां परेशान थे वही लगातार पानी बंद करने के लिये प्रशासन से गुहार लगा रहे थे जिसको लेकर दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र ने प्रमुखता से खबर को चलाया था जिसको संज्ञान में लेकर सिंचाई विभाग नेतत्काल कटान को बंद कर दिया है आप को बता दे की क्षेत्र के जोगिया लखनापार नहर में ज्यादा पानी छोड़ने से किसानों के खेत में पानी पहुंच गया और जलभराव हो गया था। इससे फसल बर्बाद होने की आशंका बढ़ गई। विभाग ने नहर में जगह-जगह काटे हुए स्थानों को बोरे में मिट्टी भर कटान बंद कराई, जिससे किसानों को राहत मिली है।




