गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

टड़िया गाँव में चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने रामलीला कार्यक्रम का किया उद्घाटन

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। बुधवार की देर शाम शोहरतगढ़ चेयरमैन रवि अग्रवाल ने टड़िया गाँव में आयोजित बारहवें श्री दुर्गापूजा महोत्सव के रामलीला कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन से पूर्व चेयरमैन रवि अग्रवाल ने टड़िया गाँव में स्थापित माता वैष्णो देवी टड़ियाधाम में पूजन अर्चन कर कार्यक्रम रामलीला कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। साथ ही व्यवस्थापक मेजर सिंह चौहान ने कार्यक्रम में आये सभी लोगों को अंगवस्त्र एवं माँ दुर्गा की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रतीक के रूप में राधा कृष्णा स्वरुप की आरती कर उनका वंदन अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे शोहरतगढ़ चेयरमैन रवि अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन से लोगों को बहुत सीख मिलती है। भगवान राम के चरित्र को सभी को अपने जीवन में उतरना चाहिए। कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थापक मेजर सिंह चौहान ने कहा कि विगत 12 वर्षों से मंदिर स्थल पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा है। उन्होंने सभी से सहयोग की बात कही है। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, पत्रकार अभिलाष मिश्रा, पत्रकार श्रवण पटवा, सुरेश कसौधन, व्यवस्थापक मेजर सिंह चौहान, शिवम चौहान, गोविंद चौहान, राकेश चौहान, गोलू चौहान, छोटू चौहान, शोभनाथ विश्वकर्मा, पाचू चौहान, रित्तीक चौहान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!