गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अंतरराष्ट्रीय कवियों से सजेगा सिद्धार्थनगर महोत्सव,बॉलीवुड नाइट में गोविंदा एंव पावन सिंह की रहेगी धुम

सिद्धार्थनगर।जनपद की शान कहे जाने वाले सिद्धार्थनगर महोत्सव जो 28 जनवरी से एक फरवरी तक आयोजित होने वाला है इस बार ऐतिहासिक और यादगार बनने जा रहा है। बुद्ध भूमि के नाम से पहचाने जाने वाले सिद्धार्थनगर में पहली बार बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा अपनी धमाकेदार प्रस्तुति के साथ महोत्सव के मंच पर कदम रखेंगे। महोत्सव की बॉलीवुड नाइट में गोविंदा के कार्यक्रम तय हो चुके हैं, हालांकि उनके आगमन की तिथि को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, जिसे लेकर जनपदवासियों में खासा उत्साह और इंतजार बना हुआ है। आयोजन समिति से जुड़े जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी ने कहा कि महोत्सव में फिल्मी रंगों के साथ-साथ भक्ति का भी विशेष संगम देखने को मिलेगा। राम आएंगे गीत से देशभर में चर्चित हुईं भजन गायिका स्वाती मिश्रा भजन संध्या में अपनी प्रस्तुति देंगी। उनकी मधुर और भावपूर्ण गायकी से महोत्सव का माहौल भक्तिमय हो उठेगा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आएंगे। सिद्धार्थनगर महोत्सव केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनपद की सांस्कृतिक विरासत, लोक कला और सामाजिक एकता को मंच देने का सशक्त माध्यम है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!