पुलिस ने गुमशुदा हुई बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपूर्द

मोहाना/सिद्धार्थनगर। एसएसपी सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुआ कि शुक्रवार दिनांक 02/01/2026 को समय करीब 16ः40 बजे सूचना मिली कि एक बच्ची गुम होके कस्बा ककरहवा में घूम रही है एवं रो रही है। इस सूचना पर तत्काल चौकी इंचार्ज ककरहवा थाना मोहाना मय फोर्स द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए बच्ची के बारें में पता किया गया, तो पता चला कि बच्ची का नाम अंशी पुत्र आकाश वर्मा उम्र करीब 04 वर्ष ग्राम दूल्हा शुमाली टोला ककरहवा की रहने वाली है। बच्ची के पिता को बुलाकर बच्ची को उसके पिता को सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा थाना मोहाना पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई और धन्यवाद ज्ञापित किया गया।




