पयागपुर में आयोजित हुई जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी

पयागपुर/बहराइच। एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एम.आई.डी.एच.) योजनान्तर्गत विकास खण्ड पयागपुर के ग्राम पयागपुर में आयोजित जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी कार्यक्रम का मुख्य अतिथि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, निशंक त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा, जिला उद्यान दिनेश चौधरी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शिशिर वर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी ओम प्रकाश त्रिपाठी, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक पंकज वर्मा, उद्यान निरीक्षक (योजना प्रभारी) ओम प्रकाश मिश्रा व अन्य अधिकारियों, अतिथियों एवं प्रगतिशील कृषकों के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उदघाटन किया तत्पश्चात मुख्य अतिथि सुभाष त्रिपाठी ने अतिथियों व अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि जिले के किसानों की आय बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में कृषक उत्पादक संगठन गठित कराए गए हैं, जो अपनी आय वृद्धि हेतु अच्छा कार्य कर रहे हैं। कृषकों को खेती किसानी में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए 40 से 80 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, सिंगल यंत्रों का वितरण ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया के तहत कराया जा रहा है जिसका अनुदान सीधे किसान के खाते के माध्यम से भेजा जा रहा है। विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि जनपद में विस्तृत पैमाने पर सब्जी, केला, अमरूद शिमला मिर्च तथा मत्स्य उत्पादन की खेती कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कृषको का आहवान किया सहफसली तथा औद्यानिक खेती को अपनाकर अपनी आय में बढ़ोत्तरी करें। इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक ओम प्रकाश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कृषक मौजूद रहे।



