गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि निर्धारित: डीआईओएस अरुण कुमार

सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाओं से पहले होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षाओं की भी निगरानी की जाएगी। पूरी तरह से पारदर्शिता बनाने के लिए कंट्रोल रूम से निगरानी की तैयारी है। प्रयोगात्मक परीक्षा के पूर्व कंट्रोल रूम बना दिया जाएगा। प्रयोगात्मक परीक्षाएं जनवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू होंगी। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं को कराने के लिए केंद्र बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले बोर्ड द्वारा दोनों कक्षाओं के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। बोर्ड के अनुसार प्रयोगात्मक परीक्षाएं 24 जनवरी से अलग अलग विषयों की होंगी। प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर तैयारी की जा रही है। शासन की मंशा है कि छात्रों के प्रैक्टिकल में किसी भी प्रकार की धांधली या नकल की गुंजाइश न रहे। इससे सीसी कैमरों से लैस कमरों में प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। इन सभी कैमरों को जिले के मुख्य कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया जाएगा, जिससे विभागीय अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से सीधे परीक्षाओं की निगरानी कर सकेंगे। इस तकनीक के जरिए परीक्षा के दौरान होने वाली हर गतिविधि की रिकॉर्डिंग और लाइव फीड उपलब्ध रहेगी। डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए तैयारी की जा रही है। प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि बोर्ड ने निर्धारित कर दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!