पीड़ित परिजन से मिलकर हर सम्भव मदद करने का दिया आश्वासन – विधायक राकेश

पचपेड़वा/बलरामपुर। भांभर रेंज क्षेत्र के अंतर्गत बीते दिन 25 दिसंबर सुबह करीब 8रू30 बजे 25 वर्षीय युवती घर से खेत की तरफ गई थी बेलभरिया जंगल के पास पहुंची थी तभी अचानक जंगली जानवर ने युवती पर हमला कर दिया जिससे घटनास्थल पर मौत हो गई । बताया जा रहा है कि कमला पुत्री बुधई आयु करीब 25 वर्ष ग्राम बिशुनपुर कोड़र अपने घर से खेत की तरफ कृषि कार्य करने के लिए गई थी तभी बेलवरिया जंगल के पास पहुंचते ही जंगली जानवर ने हमला कर दिया इस दौरान शरीर के कई स्थानों पर पंजे के निशान पाए गए थे और चेहरे को नोच नोच कर विछिप्त कर दिया था घटना के दौरान चीख पुकार सुनकर आसपास कार्य कर रही महिलाओं ने भी हल्ला गुहार किया तब जाकर जंगली जानवर शव को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली तभी ग्रामीण भारी संख्या में इकट्ठा हो गए और घटना की जानकारी स्थानीय थाना पचपेड़वा व वन क्षेत्राधिकारी भांभर रेंज को दिया । घटना की सूचना पाकर पुलिस चौकी मजगंवा की पुलिस टीम व वन क्षेत्राधिकारी योगेश सिंह सहित अन्य कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम भेजकर लिखा पढ़ी जारी कर दी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक राकेश कुमार यादव ने बिशुनपुर कोडर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया । विधायक राकेश कुमार यादव ने आर्थिक मदद देकर कहा कि पीड़ित परिवार का हर संभव मदद किया जाएगा शीघ्र मुआवजा दिलाया जाएगा । इस जंगली क्षेत्र में दूरसंचार व्यवस्था की स्थिति काफी दयनीय है पास में ही नेपाल राष्ट्र भी है जंगली इलाका होने के नाते अक्सर जंगली जानवर आए दिन लोगों पर हमला किया करते हैं इसलिए वन विभाग को लोगों के बचाव हेतु ठोस कदम उठाना चाहिए वन क्षेत्र के किनारे बाड़ लगवा कर सुरक्षा कराए जाने की बात कही है उन्होंने कहा कि शीघ्र वन विभाग के संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की जाएगी ऐसे क्षेत्र में दूरसंचार व्यवस्था बहाल करने व वन जंगल के किनारे जालीदार बाड़ लगाकर सुरक्षा कराए जाने की मांग भी की है । ग्राम प्रधान राजकुमार यादव ने बताया कि जंगल के सटे गांव होने के नाते अक्सर आए दिन जंगली जानवरों द्वारा जानलेवा हमला हुआ करता है अब तक कई जाने जा चुकी हैं वन विभाग से मांग करते हुए उन्होंने कहा कि पिंजरा व कैमरा चिन्हित स्थानों पर लगवाये जाने की मांग की है । इस सम्बन्ध में वन क्षेत्राधिकारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि लिखा पढ़ी की जा रही है।




