गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

वीर बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन,संासद ने दिया बच्चो को उपहार

सिद्धार्थनगर। वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारतमण्डपम नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव, अधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। प्रधानमंत्री ने वीरता, कला, संस्कृति, विज्ञान, नवाचार, खेल आदि में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले विभिन्न राज्यों के 20 छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित बच्चों से संवाद स्थापित किया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरा देश वीर बाल दिवस मना रहा है। आज हम सभी वीर साहिबजादों को याद कर रहे है जो हमारे देश का गौरव है। हमारी सरकार ने वीर साहिबजादों से प्रेरित होकर वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही एवं अन्य जनप्रतिनिधिगणों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि गुरू गोविन्द सिंह जी के बच्चों को इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए दबाव डाला गया लेकिन उन साहबजादों द्वारा इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया गया और मुगल शासक द्वारा उनको दीवार में चुनवा दियाग या। उनके अदम्य साहस और शौर्य को याद कर वीर बाल दिवस का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम अपने पिता के पदचिन्हों पर चलेंगे। हमे एक बार नही 100 बार मौत कबूल है। वह विचलित नही हुए और कम उम्र में ही मौत को गले लगाया। प्रधानमंत्री द्वारा देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है। 2047 तक देश को विकसित बनाने में जनपद के बच्चों द्वारा भी योगदान किया जायेगा। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, तथा राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय धनगढ़िया के कुल 60 छात्र/छात्राओं को उपहार आदि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, विभिन्न स्कूल के छात्र/छात्राएं आदि उपस्थित थे। इसके अलावा जनपद के गुरूद्वारा में भी लाइव प्रसारण को देखा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!