उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
जिलाधिकारी ने दिखाया मानवता का मिशाल

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन अपने कक्ष में जनसुनवाई कर रहे थे। जनसुनवाई के दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंचा। अत्यधिक ठंड होने के कारण जिलाधिकारी द्वारा दिव्यांग व्यक्ति को कम्बल दिया गया तथा सम्बंधित अधिकारी को शिकायत का त्वरित निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि अत्यधिक ठंड के दृष्टिगत सभी निःशुल्क रैन बसेरों का निरीक्षण करें तथा गरीबों व असहाय व्यक्तियों में कम्बल का वितरण करायें। प्रमुख जगहों पर अलाव जलवायें।



