गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भीषण ठण्ड में को देखते हुए एसडीएम व तहसीलदार ने अलाव का किया निरीक्षण

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर क्षेत्र में बढ़ती कड़ाके की ठण्ड और शीतलहर को देखते हुए उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़़ विवेकानन्द मिश्रा व तहसीलदार प्रकाश सिंह द्वारा तहसील शोहरतगढ़़ के आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़़ सहित तमाम चौराहों पर अलाव जलनें का निरीक्षण किया। आपको बता दें कि शुक्रवार रात एसडीएम विवेकानन्द मिश्रा ने नगर पंचायत शोहरतगढ़़ तिरंगा तिराहा व तहसीलदार प्रकाश सिंह ने ढेबरुआ तिराहे, तुलसियापर चौराहे सहित तहसील क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरों की व्यवस्थाओं को परखा और प्रमुख चौराहों पर जल रहे अलाव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि रैन बसेरों में साफ-सुथरे बिस्तर, गद्दे और कम्बलों की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे। ठण्ड से बचाव के लिए कमरों में उचित प्रबन्ध हों। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जायें ताकि बाहर से आने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो। रैन बसेरों के बाद अधिकारियों ने तहसील के मुख्य चौराहों और सार्वजनिक स्थानों का भ्रमण किया। उन्होंने देखा कि ठण्ड से राहत के लिए किन-किन स्थानों पर नगर पंचायत द्वारा अलाव जलवायें गये हैं। उन्होंने मातहतों को निर्देशित किया कि मुख्य स्थानों पर नियमित रूप से लकड़ियों की आपूर्ति सुनिश्चित की जायें ताकि राहगीरों और रिक्शा चालकों को राहत मिल सकें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!