विधायक की शिकायत पर विशेष सचिव ने किया शोहरतगढ़ व बढ़नी नगर पंचायत के स्थलीय कार्यों का निरीक्षण

शोहरतगढ/सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास विभाग के विशेष सचिव सत्य प्रकाश पटेल के टीम द्वारा नगर पंचायत शोहरतगढ़ व बढ़नी का स्थलीय निरीक्षण शनिवार को किया गया। टीम द्वारा शोहरतगढ़ नगर पंचायत में ओपन जिम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जल निकासी, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर योजना, झील, पोखर तालाब संरक्षण योजना व नगर पंचायत में चल रहे तमाम परियोजनाओं का मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। 15वां वित्त आयोग का कहां-कहां खर्चा हुआ उसका भी मौके पर जांच हुआ, जो मौके पर संतोष जनक दिखा। निरीक्षण के समय एडीएम गौरव श्रीवास्तव, ईओ अजय कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, अवर अभियंता अश्वनी गुप्ता, लिपिक राजेश त्रिपाठी, कमलेश गुप्ता, बी डी कसौधन और नगर पंचायत के सभी सदस्य व कर्मचारी सहित नगर पंचायत की जनता उपस्थित रहीं। वहीं बढ़नी नगर पंचायत में भी नगर विकास के विशेष सचिव सत्य प्रकाश पटेल के द्वारा सभी कामों का जांच किया गया। कार्य संतोषजनक पाया गया। उनके साथ एडीएम गौरव श्रीवास्तव, ईओ अजय कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि, लिपिक राजेश त्रिपाठी, ऋषभ मोदनवाल नगर पंचायत के कर्मचारी व सभासद सहित भारी संख्या में नगर पंचायत के लोग मौजूद रहे।



