उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
1 से 12 तक के स्कुल बन्द,कोहरे और ठंड ने बढ़ाई परेशानी,गलन से ठिठुरते नजर आ रहे लोग

सिद्धार्थनगर। इस समय जनपद में सर्दी का सितम जारी है। तीन दिनो से ही भोर से ही घनाकोहरा छाया रह रहा है। स्थिति यह है की दृश्यता पांच मीटर से भी कह है जिसके कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आएं। शुक्रवार को सुबह से शाम तक कोहरा छाए रहने से जन-जीवन भी अस्त व्यस्त रहा।घरों में कैद लोग बाहर नही निकल पाये , शाम को भी कोहरे की चादर फिर तन गई। पछुआ चलने से ठिठुरन भी बढ़ी रही। बदले मौसम के मिजाज की वजह से दिन का पारा दो डिग्री नीचे आ गया जबकि रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। गलन अधिक होने के चलते लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिली।दिन ढलते ही हर कोई अलाव की गर्मी और रजाई गद्दा का सहारा लेकर ठंड से राहत पाने की जुगत जुट गए। शीतलहर और कोहरे के प्रकोप चलते सड़कों पर आम दिनों की अपेक्षा वाहन कम चलते दिखाई दिए।




