स्काउट गाइड ने मनाया चिंतन दिवस

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर, भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश सिद्धार्थनगर परिवार द्वारा लोहिया कला भवन में विश्व स्काउट गाइड चिंतन दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। बृहद विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर में स्काउट गाइड परिवार द्वारा सहयोग देने के उपरांत जनपद मुख्यालय स्थित लोहिया कला भवन सभागार में आयोजित चिंतन दिवस में जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट राजित कुमार ने कहा कि 22 फरवरी को हर वर्ष पूरे विश्व में स्काउट चिंतन दिवस मनाकर वेडेन पावेल एवं लेडी वेडेन पावेल की सेवाओं कै याद किया जाता है। लेडी वेडन पावेल का जन्म आज ही के दिन हुआ था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड डॉ इफ्तेखारून निशा ने कहा कि यह दिन दुनिया भर की गर्ल गाइडस और गर्ल स्काउट्स को एक दुसरे के बारे में सोचने और अपने भाइयों और बहनों को याद करने और अंतरराष्ट्रीय भाईचारा की भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। ब्लाक स्काउट मास्टर डुमरियागंज कुलदीप कुमार जी ने कहा की वर्ष 1999 में आयरलैंड में 30 वे विश्व सम्मेलन में इसके वैश्विक स्वरूप को दर्शाने के लिए इसका नाम थिंकिंग डे से बदलकर वर्ल्ड थिंकिंग डे विश्व चिंतन दिवस कर दिया गया था। इस अवसर पर स्काउट मास्टर अवधेश घुरिया, गाइड कैप्टन नौगढ़ शबाना बेगम सहायक प्रशिक्षक श्याम शर्मा,राम शर्मा, अभिषेक, अमित कुमार, विवेक दुबे, आदित्य मौर्य, उमाशंकर रत्नेश आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला संगठन आयुक्त स्काउट सिद्धार्थ नगर अमित कुमार शुक्ल ने पदाधिकारियों को विश्व बंधुत्व की शपथ दिलाते हुए कहा कि बाईस फरवरी को यह दिन हमारी दोस्ती थीम के साथ मनाया जा रहा है,जो इस आयोजन की सौवीं वर्षगांठ का प्रतीक है।




