ग्राम पंचायत नेवरिया में विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीणों को किया गया कंबल वितरण

श्रावस्ती। श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेवरिया में विकास कार्यों की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। यहां नवनिर्मित सीसी रोड, सेलिंग एवं पुलिया का विधिवत लोकार्पण कर उसे जनता की सेवा में समर्पित किया गया। लोकार्पण के साथ ही गांव के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इन विकास कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी। सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ हों और हर गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़े। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामवासियों को कंबल का वितरण भी किया गया। कंबल पाकर जरूरतमंद ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




