नौगढ़ ब्लॉक सभागार में अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान जयंती का आयोजन

सिद्धार्थनगर। पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान जयंती को विधानसभा कपिलवस्तु स्थित नौगढ़ ब्लॉक सभागार में कपिलवस्तु विधानसभा के पंचायत प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अथिति पूर्व जिलाध्यक्ष संतकबीर नगर सेतभान राय ने संबोधित करते अहिल्या बाई होलकर के जीवनवृत्त के विषय में बताया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई होलकर का जीवन प्रेरणादायक है ।उनका जीवन शौर्य साधना सेवा समर्पण और सादगी का प्रतीक है । अहिल्या बाई होलकर नारी शशक्तीकरण की प्रेरणा स्रोत, एक अद्वितीय व्यक्तित्व की महिला थी जिन्होंने अपने शासन काल में मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र को एक नई दिशा दी थी । उनकी न्यायप्रियता प्रशासनिक क्षमता और धार्मिक सहिष्णुता ने उन्हें एक आदर्श शासक बनाया । इस दौरान सदर विधायक श्यामधनी राही ने बताया की सनातन संस्कृति में अगाध आस्था रखने वाली पुण्यलोक अहिल्या बाई ने विपरीत परिस्थितियों में भी भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को संजोए रखा । तत्कालीन मुगलों के शासनकाल होने के बावजूद भी उन्होंने सोमनाथ मंदिर,काशी विश्वनाथ मंदिर सहित सैकड़ों मंदिरों का जीर्णाेद्धार कराया । वह एक न्यायप्रिय महारानी थीं । उन्होंने अपने शासनकाल में सेना को भी अधिक मजबूती दी थी । इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने बताया कि अहिल्या बाई होलकर नारी शशक्तीकरण का पर्याय रहीं ।इसलिए भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार अहिल्याबाई होलकर के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रेरणा मानकर मूर्त रूप दे रही है । कार्यक्रम का संचालन संयोजक तेजू विश्वकर्मा ने किया।इस दौरान सत्य प्रकाश राही नितेश पाण्डेय दीपक मौर्य विपिन सिंह फतेहबहादुर सिंह सच्चिदानंद चौबे अरुणिमा मिश्रा राजेश मिश्र रेनू मिश्र गंगा मिश्र दिलीप पाण्डेय आर्चिस्मान मिश्र अमित उपाध्याय दृग नारायण सिंह सोनू गुप्ता जगदीश जायसवाल मूसे सिंह चंद्र मोहन चौधरी राजकुमार चौधरी अजय गुप्ता सुधीर पाण्डेय उर्फ़ फरसा बाबा रामकृष्ण पाण्डेय मुनिराम राजभर बालगोविंद पाठक मनीष जायसवाल अनिल चौधरी अनुराग कसौधन बबलू पाण्डेय रवि पाण्डेय कृष्ण दत्त त्रिपाठी विवेक गोस्वामी मंगलेश शुक्ला सोनू सिंह विजय चौरसिया सत्या दुबे मंटू विश्वकर्मा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।




