डीएम ने आदेश पर मिश्रा बिल्डिंग मैटेरियल व शुक्ला सीमेन्ट खाद विक्रेता काजी रुधौली के दुकान को किया सील

बांसी/सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0 ने रविवार को मिश्रा बिल्डिंग मैटेरियल काजी रूधौली एवं शुक्ला सीमेन्ट खाद विक्रेता काजी रूधौली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा खाद के स्टॉक को देखा गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा वितरण रजिस्टर को भी देखा गया। आपको बता दें कि किसानों द्वारा ओवर रेटिंग की शिकायत किया गया था, जिसके क्रम में जिलाधिकारी द्वारा किसानों से फोन पर वार्ता किया गया। इसके अतिरिक्त किसानों का गलत मोबाइल नम्बर वितरण रजिस्टर मे लिखा गया था तथा किसानों द्वारा खरीदी गई उर्वरक की संख्या अधिक दर्ज किया गया था। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मिश्रा बिल्डिंग मैटेरियल काजी रूधौली एवं शुक्ला सीमेन्ट खाद विक्रेता काजी रूधौली का लाईसेन्स निरस्त करते हुए दुकान को सील करने का निर्देश दिया गया। जिला कृषि अधिकारी मु0 मुजम्मिल द्वारा मौके पर उक्त दोनों दुकानों को सील करा दिया गया है।




