नायब तहसीलदार नेएसआईआर फॉर्म भरने के लिए किया प्रेरित

मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर। तहसील बांसी के अन्तर्गत न्याय पंचायत चेतिया स्थित ग्राम पंचायत रेहरा, बस्ठा, रुद्रपुर सहित कई दर्जनों बूथों पर एक श्एसआईआर चौपालश् का आयोजन किया। इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय लोगों को एसआईआर फॉर्म शत-प्रतिशत भरने के लिए जागरूक करना था। साथ ही साथ बूथ लेवल अफिसर की भी मीटिंग लिया गया। विधानसभा क्षेत्र 304 में नायब तहसीलदार बांसी के साथ समाजसेवी एमी दूबे, कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों के साथ संवाद किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी व्यक्ति एसआईआर फॉर्म भरने से वंचित न रहे। नायब तहसीलदार सीपी श्रीवास्तव, क्षेत्रीय लेखपाल, समस्त बीएलओ दिसम्बर से अपनी कई टीमों के साथ बांसी विधानसभा 304 क्षेत्र और पूरे न्याय पंचायत में लगातार श्एसआईआर चौपालश् जागरूकता अभियान चला जा रहे हैं। उक्त अभियान के तहत वे लोगों को एसआईआर फॉर्म भरने में सहायता भी प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम में दिनेश यादव, राजकुमार निषाद, प्रधान प्रतिनिधि सन्तराम भारती, प्रधान प्रतिनिधि कपिल देव विश्वकर्मा, चन्द्रशेखर उर्फ भारत प्रधान संग्रामपुर, संजय, पूर्व प्रधान रामगोपाल यादव, रामप्रकाश, रामू यादव और मनबहाल सिंह सहित कई क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहें।




