उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
एसआईआर को लेकर बीडीओ ने कसें मातहतों के पेंच

लोटन/सिद्धार्थनगर। बीडीओ सर्वेश मोहन श्रीवास्तव ने बुधवार को सचिवों के साथ बैठक कर एसआईआर पूरा कराने के लिए मातहतों को चेताया और कहा कि लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि लकड़ी,पनेरी, लकड़ा, अहिरावल, बघेली, करमहा, भिटपरा,मोहनाग, कौलपुर ग्रांट,खखरा बुजुर्ग, परसौना, बड़हरा, आदि बूथों पर बीएलओ अभी एसआईआर की फीडिंग पूरा नहीं किए हैं, सभी सचिव अपने गांव के बूथों पर जाकर बी. एल.ओ .से मिले और आज ही एस.आई.आर. की फीडिंग कराना सुनिश्चित करें। एस.आई.आर. के फीडिंग में सचिव सुमन पटेल के गांवों की स्थिति सबसे खराब मिली, जिससे बीडीओ ने नाराजगी जताई और निर्देश देते हुए कहा कि फिर फीडिंग में लापरवाही बिल्कुल नहीं चलेगी।




