सचिवों का शान्ति पूर्ण सत्याग्रह आन्दोलन खंड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन,,करमा/सोनभद्र

।ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति वि.ख. करमा द्वारा “ऑनलाइन उपस्थिति (एफ.आर.एस. ) एवं सचिवों से लिए जा रहे ” गैर विभागीय कार्यों” के विरोध में शान्तिपूर्ण सत्याग्रह आन्दोलन के पांचवें दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी करमा को सौंपा। और सभी सचिव सरकारी ह्वाट्सएप ग्रुप से अलग हो गए। ज्ञापन में एक समान व्यवस्था सुनिश्चित करने, बहुउद्देशीय कार्य प्रकृति के कारण भौगोलिक कारणों से निश्चित स्थान पर ऑनलाइन उपस्थिति संभव न होने ,ग्राम पंचायत सचिव को पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास की योजनाओं के प्रति उत्तरदाई रखने ,वाहन भत्ता, मोबाइल फोन, तथा सी, यू,जी सीम उपलब्ध कराने, सेवा नियमावली में संशोधन करने, ग्रेड वेतन 4200 में पद स्थापित करने समेत 10 सूत्री मांग पत्र सोपा गया ।उक्त अवसर पर छोटे लाल यादव, बृजेश कुमार सिंह, सुनील कुमार यादव ,ऋषि कुमार, अश्वनी कुमार ,विनय कुमार ,रोहित सिंह, उमेश चंद ,समेत सभी सचिव मौजूद रहे।
