आल इंडिया ट्रैकिंग अभियान के तहत कैडेट्स ने श्रावस्ती में किया मेडिटेशन और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण

श्रावस्ती। कटरा श्रावस्ती स्थित बनवारी देवी अशोक कुमार स्मारक महाविद्यालय में चल रहे ऑल इंडिया ट्रैकिंग अभियान के पाँचवें दिन शनिवार को 51वीं यूपी एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविंद प्रताप सिंह पटवाल के निर्देशन में दिल्ली निदेशालय के कैडेट्स ने प्रातःकालीन ट्रैकिंग कार्यक्रम में भाग लिया। भ्रमण के दौरान कैडेट्स ने महामांकोल छाय धम्मा डिवोटेड लैंड, वर्ल्ड पीसफुल सेंटर श्रावस्ती में विभिन्न प्रकार के मेडिटेशनकृवॉकिंग, सेटिंग और स्टैंडिंग मेडिटेशनकृका अभ्यास किया। इस सत्र का संचालन डॉ. वांगकोड सिंधीपाल द्वारा किया गया, जिन्होंने ध्यान की विधि और सफल जीवन के सूत्रों की जानकारी दी। ऑनलाइन वक्तव्य में उन्होंने कहा कि “जिस प्रकार एक जलता हुआ दीपक हजारों लोगों को प्रकाश देता है, उसी प्रकार खुशियाँ बाँटने से प्रेम और सद्भाव बढ़ता है। बुराई का अस्तित्व इसलिए है ताकि अच्छाई अपनी पवित्रता सिद्ध कर सके।” उन्होंने यह भी कहा कि “संदेह एक ऐसा ज़हर है जो मित्रता और रिश्तों को नष्ट करता है, इसलिए जीवन में सकारात्मक सोच अपनाना आवश्यक है।” कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स ने दिगंबर जैन मंदिर और जेतवन परिसर का भ्रमण कर ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकगण और एनसीसी अधिकारी भी उपस्थित रहे।




