सांथा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मीरापुर में हो रहा मानक विहीन इंटरलॉकिंग कार्य ,जिम्मेदार मौन

संत कबीर नगर। विकासखंड सांथा अंतर्गत ग्राम पंचायत मीरापुर में हो रहा इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य मानक विहीन तरीके से हो रहा है सांथा ब्लॉक में भ्रष्टाचार इतने चरम पर था की बिगत दिनों भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सीबीआई को उतारना पड़ा था बावजूद सांथा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम प्रधान एवं जिम्मेदार अधिकारियों के कानों पर जू तक नहीं रेगां सांथा ब्लॉक क्षेत्र के जिम्मेदारों का हौसला इतना बढ़ गया है की ग्राम पंचायत मीरापुर में मानक के विपरीत इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य करवाने में तनिक भी डर नहीं लग रहा है ग्राम पंचायत मीरापुर में इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य में जहां घटिया ईट का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है वहीं इंटरलॉकिंग के साइड की दीवाल बनाने में घटिया किस्म के ईटो एवं मसाले का प्रयोग किया जा रहा है जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है अगर इसी तरह मानक के विपरीत सभी जगह पर इंटरलॉकिंग एवं सड़क का निर्माण कार्य होता रहा तो सरकार के द्वारा गांव के विकास के लिए खर्च किए जा रहे करोड़ों रुपए का कोई मतलब नहीं होगा।




