गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

कसौधन जाति प्रमाण पत्र के लिए विधायक को ज्ञापन सौपा

बलरामपुर। तुलसीपुर कसौधन समाज को पिछड़ी जाति प्रमाणपत्र जारी किए जाने की मागं को लेकर तुलसीपुर में समाज के अध्यक्ष प्रभाकर कसौधन ने समिति के पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन विधायक कैलाश नाथ शुक्ला को सौंपा है। अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 1997 से ही प्रदेश सरकार द्वारा कसौधन समाज को पिछड़ी जाति में शामिल किया गया है, लेकिन त्रुटिवश बलरामपुर जनपद सहित गोंडा, श्रावस्ती और बहराइच में कसौधन समाज को पिछड़ी जाति का प्रमाणपत्र जारी नहीं हो रहा है। जिसे जारी किए जाने की मांग समिति की ओर से की गई है। विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने समिति के पदाधिकारी को आश्वासन देते हुए कहा कि इस मांग को विधानसभा में उठाते हुए निराकरण कराने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में समिति के अमित कसौधन, राजू उर्फ संतोष कसौधन, अनूप गुप्ता, अवधेश गुप्ता, श्याम सुंदर, कमल देव आर्य कसौधन, नीरज कसौधन, अनिल कसौधन, प्रिया देव आर्य कसौधन, अखिलेश कसौधन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!