उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
प्रांतीय अधिवेशन में सैकड़ो शिक्षक करेंगे प्रतिभाग

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट द्वारा आयोजित प्रांतीय अधिवेशन और शैक्षिक संगोष्ठी लखनऊ के रामाधीन उत्सव भवन (निकट आईटी चौराहा)) में 10 नवंबर से 12 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जनपद से सैकड़ो शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। सम्मेलन में पुरानी पेंशन,राजकीयकरण, सेवा सुरक्षा सहित आदि मुद्दों पर चर्चा होगी। यह बातें संघ के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा द्वारा बताई गई।




