उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
ढेबरुआ पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म के 01 आरोपी को किया गिरफ्तार

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ नरायन लाल श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के शुक्रवार को मु0अ0सं0 136/2025 धारा 87,137(2) व 64(1) बीएनएस व = पोक्सो एक्ट थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त अमरजीत साहनी पुत्र रग्घू निवासी ग्राम खैरी शीतल प्रसाद थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजाराम यादव, कांस्टेबल संदीप कुमार मौजूद रहें।


