Uncategorized
सपा कार्यकर्ताओं ने महर्षि बाल्मीकि की मनाई जयंती, सोनभद्र
सपा कार्यकर्ताओं ने महर्षि बाल्मीकि जी की मनाई जयंती , । जिला पार्टी कार्यालय सोनभद्र पर महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती रविवार को मनाई गई एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता निo जिला अध्यक्ष विजय यादव ने किया l गोष्ठी को संबोधित करते हुए निo जिला अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि एक ऐसे महान लेखक थे जो रामायण को लिखने का काम किया l उनके बताए हुए रास्ते पर हम समाजवादियों को चलकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करना है और गरीबों मजदूरों आदिवासियों को हम लोगों को हमेशा उनके हित की लड़ाई लड़ना है l इस मौके पर अनिल प्रधान, अशोक पटेल, अरुण मौर्य, विनोद यादव, परशुराम, प्रमोद, राजेश के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे l



