गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

गोद लेने के साथ टीबी रोगी को दे भावनात्मक सम्बल-डॉ रामजियावन मौर्या

कुशीनगर, हाटा।100 दिवसीय टीबी खोज अभियान में मिले टीबी रोगियों को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम स्थानीय कस्तूरबा बालिका विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें ब्लाक के 75 शिक्षकों द्वारा 75 टीबी रोगियों में पोषण की पोटली वितरित किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ रामजियावन मौर्या ने कहा कि जो भी शिक्षक टीबी रोगी को गोद ले रहा उसे उपचार चलने तक प्रतिमाह पोषण की व्यवस्था कराते हुये उसके स्वास्थ्य की जानकारी ले तथा उसे भावनात्मक सम्बल भी दे। उन्होंने ने कहा कि आप सभी के सहयोग से ही जनपद शीघ्र ही टीबी मुक्त हो जायेगा।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये विशिष्ट अतिथि निक्षय मित्र नोडल आशुतोष कुमार मिश्र ने कहा कि आप सभी शिक्षकों के सहयोग से जनपद में टीबी रोगियों के पोषण देने में बेसिक विभाग एक रिकॉर्ड कायम करेगा ऐसा मुझे प्रतीत हो रहा है।क्योंकि बीएसए सर के प्रेरणा एवं निर्देशन में जनपद के सभी ब्लाकों में बीईओ के माध्यम से यह कार्य बहुत ही तीव्र गति से चल रहा है। इसके लिये मैं बेसिक शिक्षा विभाग के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करता हूँ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खण्ड शिक्षा अधिकारी अमितेश कुमार ने कहा कि टीबी रोगियों को गोद लेकर पोषण पोटली देना पुनीत का कार्य है। उन्होंने कहा कि आप द्वारा दिये गये प्रोटीनयुक्त आहार को दवा के साथ खाकर मरीज शीघ्र स्वस्थ होकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ जायेगा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुनील कुमार ने किया। अतिथियों का स्वागत शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामदिनेश सिंह ने किया तथा आभार ज्ञापन एसटीएस राजीव राय ने व्यक्त किया।इस दौरान एसटीएलएस विवेक चौधरी,शिक्षक नेता देवानन्द धर दुबे,प्रेमशंकर दुबे,साबिर,रामप्रवेश यादव,अरुण मणि त्रिपाठी,विनय यादव,दुर्गेश मणि,धीरज मिश्र,मृत्युंजय त्रिपाठी,हजरत अली,भगवान नाथ तिवारी,मदन यादव,जयंत सिंह,सन्तोष गोद लेने वाले 75 शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!