सोहास बाजार : हर हर महादेव के जयघोष के साथ भक्तों ने किया जलाभिषेक

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोहास बाजार,सिद्धार्थनगर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र के सभी शिवबालाओं पर हर हर महादेव के जयघोष के साथ भक्तों ने जलाभिषेक किया।जगह जगह मेला का भी आयोजन किया गया।
बहुत से लोग फलाहार शिव भक्तों में वितरित किया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र के मोहना पुर, कुढ़वा, कृष्णा चौक, गुदराहीं, सोहास सुमाली के जंगली बाबा (शिवजी), सोहास, सोहास जनूबी, गनेरा, महदेवा बाजार, बसहवा, बरगदवा, बेलटीकर, ठढ़वरिया, भेलौजी, ऊँचाहरिया, अमवा, जगदीशपुर ग्रांट, नगवा, सिसवा ग्रान्ट, कुशभौना, दहला, फुलवरिया, सेमरहवा, महुआ आदि स्थानों पर स्थित शिव मंदिरों में शिवभक्तों ने हर हर महादेव के जयघोष के साथ जलाभिषेक किया। लोग ब्रह्ममुहूर्त से ही ताम्बे के बर्तन में जल, थाली में बेलपत्र, धतूर, गन्ना, बेर, दूध, दही, दूर्वा, फूल, फल, धूपबत्ती आदि लेकर कतारबद्ध खड़े को अपने अपने बारी की प्रतीक्षा कर रहे थे। इस दौरान भूत भावन भोले नाथ की जय, ॐ नमः शिवाय, हर हर महादेव के जयघोष से पूरा परिसर भक्त मय हो गया था। क्षेत्र के गनेरा, सोहास, बसहवा, फुलवरिया, ठढ़वरिया, सेमरहवा आदि शिव मंदिर परिसर पर मेला का आयोजन किया गया। जहाँ पर ड्रामा पार्टी द्वारा भक्ति संगीत का मंचन किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान चन्द्रजीत जायसवाल, चन्द्रमणि यादव, समाजसेवी राकेश यादव, ग्राम प्रधान सोहास खाद श्रीश प्रताप उर्फ सोनू यादव, सुरेंद्र कुमार गुप्त, ओम प्रकाश महतो, मुराली, सहजराम यादव, पारस यादव, हरिश्चंद्र यादव, महेंद्र यादव, रामचन्दर जायसवाल, सम्पूर्णा नन्द पांडेय, प्रभुनाथ यादव, राधेश्याम मोदनवाल, राम उजागिर यादव, मनोज गुप्त, नन्दराम यादव सहित तमाम लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।

