गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

नर्सिंग कोर्स करने जा रही बालिका का हुआ एक्सीडेंट इलाज के दौरान मौत, करमा/सोनभद्र

साईं हॉस्पिटल नर्सिंग कोर्स करने जा रही किशोरी कीसड़क दुर्घटना में दर्द नाक मौत । करमा, थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार को सड़क दुर्घटना में किशोरी की मौत हो गई घटना से परिजनों में कोहराम मच गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार करमा थाना क्षेत्र के भरूहा माइनर पर भरुहा गांव निवासिनी की गुरुवार को सुबह लगभग सात बजे सन्ध्या मौर्य उम्र लगभग (20) वर्ष पुत्री सुरजन मौर्य जीएनएम (नर्सिंग)की पढ़ाई करने के लिए रावर्ट्सगंज सांई हॉस्पिटल में प्रतिदिन की भांति घर से सड़क पर गाड़ी पकड़ने के लिए जा रही थी कि अचानक मिर्जापुर से रावर्ट्सगंज की ओर तेज गति से आ रही रोडवेज की चपेट में आ गई जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई । जिसमें बाए तरफ का पैर बुरी तरह से कई जगह से चुर्ण हो गया था। आनन-फानन में परिवार निजी साधन से जिला अस्पताल के लिए ले गए जहां उपचार के दौरान की मौत हो गयी पीएम के लिए शव को मर्चरीहाउस में रख दिया गया है सूचना पाकर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है घटना से परिवारजनों में कोहराम मच गया है।पिता सुर्जन ने बताया कि बच्ची हर दिन उसी बस से स्कूल जाया करती थी।बस वाला रोकने के बजाय गाड़ी से बच्ची को ठोकर मार कर कुछ दूर तक घसीट कर रोका।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!