गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में की गयी काम्बिग, सोनभद्र

*क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस व पीएसी बल द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम दारमा व लौआ में कांबिंग किया गया । इसी प्रकार जनपद के अन्य थानों द्वारा अपने क्षेत्र में मय पीएसी सघन काम्बिंग की गयी-* जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी सदर चारु द्विवेदी के नेतृत्व में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस व पीएसी बल द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम दारमा व लौआ के जंगलों में सघन काम्बिंग की गयी । इसके अतिरिक्त थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा चक गरदरवा व गरदरवा के जंगलों में, चौकी पनौरा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम सोमा व पनौरा के जंगलों में मय पीएसी सघन काम्बिंग की गयी । काम्बिंग के दौरान स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें मुख्य धारा में रहकर पुलिस का सहयोग करने व किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु प्रेरित किया गया ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!