Uncategorized
गैगस्टर के प्रकरण में संलिप्त अभियुक्त की चल सम्पत्ति की गयी कुर्क, सोनभद्र
*थाना करमा पुलिस द्वारा गैगेंस्टर के प्रकरण में संलिप्त अभियुक्त की लगभग 05.25 लाख रुपये की चल सम्पत्ति की गयी कुर्क , पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में गैंगेस्टर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे -30 म ई को थाना करमा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या-138/2022 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त सेराज शाह उर्फ छोटक पुत्र शहादत शाह निवासी सोहदवार, थाना सयैदराजा, जनपद चन्दौली के विरुद्ध 14(1) की कार्रवाई करते हुए अभियुक्त उपरोक्त द्वारा बालू का अवैध रुप से अर्जित अवैध धन से क्रय की गयी 01 अदद पिकअप योद्धा संख्या यू0पी0-67 AT 7328 जिनका कुल अनुमानित कीमत 05.25 लाख रुपये की चल संपत्ति को श्रीमान जिलाधिकारी जनपद सोनभद्र के आदेश के अनुपालन मे नियमानुसार कुर्क किया गया ।


