उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
छात्राओं को दिया गया ताइक्वांडो का प्रशिक्षण

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। स्थानीय शिवपति इन्टर कालेज की छात्राओं को अपराधियों, उचक्कों व मनचलों से बचाव के लिए गुरुवार को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया गया। एक दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण में प्रशिक्षक बजरंगी राजपूत, आकांक्षा मिश्रा ने कहा कि मनचलों व गुण्डों से डटकर मुकाबला करें। आत्मरक्षा व बचाव के लिए ताइक्वांडो प्रशिक्षण में बताये गयें दावपेंच के गुर सीखकर अपना बचाव करें। प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव ने कहा कि हर क्षेत्र में आधी आबादी अपनी भागीदारी निभा रही हैं। ताइक्वांडो प्रशिक्षण से छात्राओं का मनोबल ऊंचा होगा। प्रशिक्षण मे बताये गये दावपेंच अपनाकर वह बचाव कर सकती हैं। इस अवसर पर अंकिता कन्नौजिया, रामनाथ पासवान, अंचल, रामविलास यादव, मकबूल खान, रामसागर आदि उपस्थित रहे।




