47 यूपी बटालियन एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का कुशलता पूर्वक समापन

बांसी/सिद्धार्थ नगर। रतनसेन डिग्री कॉलेज एवं रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी सिद्धार्थनगर में 47 यूपी बटालियन एनसीसी बस्ती द्वारा आयोजित वार्षिक प्रशिक्षणघ शिविर 166 का आज कुशलता पूर्वक समापन हुआ । अपने समापन उद्धबोधन में कमांडिंग ऑफिसर के दूबे ने सभी को कैंप के कुशलता पूर्वक संचालन के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही साथ विद्यालय के प्रबंधक महोदया को विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया। कैम्प कमांडेन्ट ने दोनों विद्यालय के एनसीसी अधिकारी कैप्टन संदीप कुमार सिंह लें राजेश कुमार यादव थर्ड अफसर कुलदीप चौधरी के सहयोग की सराहना की। डिप्टी कैम्प कमांडेन्ट कर्नल विशाल सिंह ने भी विद्यालय के प्रबंधक एवं एन सी सी अधिकारी को विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।इस कर्नल के दूबे कैडेटों को अपने सम्बोधन में कहा कि एन सी सी के मोटो एकता और अनुशासन में रहकर देश सेवा करें इसके लिए शुभकामनाएं दी।इस अवसर र ऐ एन ओ मेजर राजेन्द्र बौद्ध लें जीतेन्द्र कुमार शाही संदीप कुमार मौर्य, इंग्लेश यादव जी सी आई सृष्टि पाण्डेय सूबेदार मेजर पूरन,जे सी ओ बसीर , प्रेम सिंह,पी आई सुमित सुब्बा, रमेश,बीर बहादुर थापा,खेम, राजकुमार, जसराज सहित सभी पी आई स्टाफ उपस्थित रहें।



