प्रकाश पर्व गुरु सिंघ सभा बलरामपुर द्वारा हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया

बलरामपुर। सिख धर्म के प्रवर्तक गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व गुरु सिंघ सभा बलरामपुर द्वारा हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।इस दौरान गुरुद्वारों में वाहे गुरु जी दा खालसा, वाहे गुरु दी फतेह .. की गूंज रही। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर स्थानीय गुरुद्वारे में गुरु सिंघ सभा बलरामपुर द्वारा तमाम धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। बुधवार सुबह प्रभात फेरी गुरुद्वारे से चौक, मेजर चौराहा, अस्पताल चौराहा, वीर विनय चौक से सराय फाटक होते हुए पुनः गुरूद्वारे पर सम्पन्न हुआ। सिख धर्म के अनुयायीयों ने गुरुद्वारे में सेवा कार्य करके गुरु नानक देव के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारों में गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ किया गया। अखंड पाठ समाप्त होने के बाद मौजूद श्रद्धालुओं ने अरदास में बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी की। अरदास के बाद शबद-कीर्तन शुरु हुआ, जिसमें गुरु की महिमा का बखान किया गया। गुरु सिंघ सभा बलरामपुर के प्रधान परमजीत सिंह, सेक्रेट्री प्रीतपाल सिंह ने आए हुए अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। सबद-कीर्तन के बाद भव्य लंगर का आयोजन भी हुआ। इसमें सभी लोगों ने एक साथ बैठ कर लंगर का स्वाद छका।




