गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

आज जनपद पहुंचेंगे मा० सभापति उ०प्र० मत्स्य जीवी सहकारी संघ

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश मत्स्य जीवी सहकारी संघ लि० लखनऊ के मा० सभापति वीरू साहनी आज रात्रि 08 बजे श्रावस्ती पहुंचेंगे। वह अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत लोक निर्माण विभाग के सर्किट हाउस में पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मा० सभापति साहनी कल मंगलवार, 04 नवंबर 2025 को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट/विकास भवन सभागार में एक समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, उपनिदेशक मत्स्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (मत्स्य विभाग), लीड बैंक अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, सचिव मण्डी समिति, सहकारी समितियों के अध्यक्ष/सचिव तथा मत्स्य व्यवसाय से जुड़े उद्यमी शामिल होंगे। इस दौरान जनपद में मत्स्य पालन से संबंधित योजनाओं की प्रगति, सहकारी समितियों की स्थिति तथा मत्स्य उद्यमियों की समस्याओं की समीक्षा की जाएगी। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल/उपजिलाधिकारी ओम प्रकाश द्वारा दी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!