अक्षय नवमी पर बलरामपुर में नगर परिक्रमा का भव्य आयोजन, उमड़े हजारों श्रद्धालु

बलरामपुर। अक्षय नवमी के पावन अवसर पर बलरामपुर नगर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगर के प्राचीन झारखंडी मंदिर से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ नगर परिक्रमा यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा का शुभारंभ पूजन-अर्चन के उपरांत हुआ। नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती इस परिक्रमा यात्रा के दौरान पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। मंदिरों और मार्गों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह जलपान, प्रसाद और सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी सहभागिता दी। सदर विधायक पल्टूराम और नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह श्धीरूश् ने यात्रा में शिरकत की। विधायक पल्टूराम ने इस अवसर पर कहा कि ष्अक्षय नवमी का यह पावन पर्व हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक जीवन का प्रतीक है। नगर परिक्रमा जैसी परंपराएँ समाज में सद्भाव, एकता और भक्ति का भाव जागृत करती हैं। यह हमारी सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे हमें मिल-जुलकर आगे बढ़ाना चाहिए।ष् चेयरमैन डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा, ष्नगर परिक्रमा न केवल आस्था का प्रतीक है बल्कि यह समाज में आध्यात्मिक चेतना और धार्मिक एकता का संदेश देती है। ऐसी परंपराएँ नगर की सामाजिक एकजुटता को और सशक्त बनाती हैं।ष् यात्रा में राजेन्द्र सिंह, डा. कुलदीप विश्वकर्मा, डी.पी. सिंह बैस, रघुनाथ अग्रवाल, संजय शर्मा, डॉ. तुलसीष दुबे, प्रीतपाल सिंह, पंडित बाबा दीन तिवारी, सोनू गिरी (महंत), अम्बरीष तिवारी, झूमा सिंह, हरिकांत, विनोद गिरी (सभासद), जय प्रकाश समेत अनेक गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरी परिक्रमा यात्रा शांतिपूर्ण एवं श्रद्धामय वातावरण में सम्पन्न हुई।



