गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नव नियुक्त ग्राम सचिव नहीं जाते ग्राम पंचायत परसपुर ग्राम प्रधान करते हैं मनमानी

दैनिक बुद्ध का संदेश/श्यामसुंदर शुक्ला
डुमरियागंज। नव नियुक्त ग्राम सचिव अपने ग्राम पंचायत में नहीं जाते हैं तभी तो ग्राम प्रधान मनमानी करते हैं और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं आपको बताते चलें कि ग्राम पंचायत परसपुर में टूटी नालियां नालियों की मरम्मत करने के लिए नालियों को तोड़े हुए तकरीबन 2 महीने से ऊपर हो चुका लेकिन ग्राम प्रधान उसे नाली को नहीं बनवाना चाहते हैं वहीं परसपुर के ग्रामीणों ने बताया कि जब से ग्राम पंचायत सचिव शिवजोर यादव का ट्रांसफर हुआ है तब से रणविजय यादव कभी भी ग्राम पंचायत के लोगों से मुलाकात नहीं किए हैं ना उनसे समस्याओं के बारे में जानकारी लिया है ग्रामीण यह भी बताते हैं कि अगर कोई शिकायत करता है तो ग्राम प्रधान इतना दबंग है कि वह ब्लॉक पर जाकर मामले को सटल कर लेता है और अधिकारी ग्राम पंचायत तक नहीं पहुंचता है और ना लोगों से यह जानकारी लेता है कि वास्तविक मामला क्या है क्या खंड विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान ग्राम सचिव की मिलीभगत से ग्राम पंचायत का खेला जा रहा है सारा खेल।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!