ढेबरुआ पुलिस ने चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को किया जागरुक

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी एवं थानाध्यक्ष ढेबरुआ नरायन लाल श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में मंगलवार को थाना ढेबरुआ मिशन शक्ति पुलिस टीम उप निरीक्षक जयप्रकाश, हेड कांस्टेबल अमरेश पाण्डेय, महिला कांस्टेबल मीरा रानी द्वारा मिशन शक्ति व साइबर क्राइम, मिशन शक्ति केन्द्र, बहू-बेटी सम्मेलन एवं नये कानून के सम्बन्ध के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत ष्मदरसा ख़दीजतुल कुबरा गर्ल्स कॉलेज मधवापुर (तुलसियापुर चौराहा) थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगरष् में चौपाल लगाकर दहेज उत्पीड़न व महिला सशक्तिकरण सम्बन्धी बातों को बताते हुए मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के अन्तर्गत निम्न हेल्पलाइन नम्बर, कानूनों की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त किये गये अभियान के तहत जागरुक किया गया। वहीं महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नम्बर नये कानून के बारें में जानकारी दी गई।




