गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

छात्र रजनीश पटेल को पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक मारने-पीटने के सम्बन्ध में सीएम को दिया पत्र

सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र मोहाना अन्तर्गत छात्र रजनीश पटेल निवासी चम्पा चौधरी को पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक मारने-पीटने के सम्बन्ध में जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) श्याम सुन्दर चौधरी ने पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग किया है। पत्र के माध्यम से सीएम उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया कि जनपद सिद्धार्थनगर में मोहाना थाना पुलिसकर्मियों द्वारा दिनांक 22.10.2025 को शान्त पूर्वक चल रहे मां लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में शामिल एक होनहार छात्र रजनीश पटेल को अकारण ही बर्बरतापूर्वक मार-पीट कर मरणासन्न स्थिति में सड़क किनारे फेंक दिया गया। एक होनहार एवं निर्दाेष छात्र के साथ मुकामी पुलिस की बर्बरता से पूरे जनपद में जनाक्रोश को देखते हुए कुछ पुलिस कर्मियों को निलम्बित तो कर दिया गया, परन्तु अभी तक दोषी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी तक नहीं की जा सकी है। इस प्रकरण से जनपद में पुलिस के प्रति जनाक्रोश एवं भय के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार की छवि धूमिल हो रही है। इसलिए अपना दल (एस) जनपद सिद्धार्थनगर अनुरोध करता है कि दोषी पुलिस कर्मीयों को गम्भीर धाराओं में आरोपित/गिरफ्तार कर तत्काल जेल भेजा जायें। मुकामी पुलिस से पीड़ित परिजनों की सुरक्षा व्यवस्था की जायें, जिससे परिजनों को डरा-धमकाकर मामले की लीपा-पोती न होने पाये। गम्भीर रूप से घायल छात्र रजनीश पटेल के समुचित ईलाज की पूरी व्यवस्था उ0प्र0 शासन द्वारा की जायें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!