भदांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

शोहरतगढ/सिद्धार्थनगर। रविवार को भाजपा शोहरतगढ मण्डल के अन्तर्गत भदांव बूथ संख्या 210 पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात’ कार्यक्रम के 127 वें एपिसोड को सुना गया। यह कार्यक्रम भाजपा के मण्डल महामंत्री अभिषेक चौधरी के अध्यक्षता में देखा गया। इस कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के हर शब्द में राष्ट्रभाव, सेवा, और देश के विकास के प्रति समर्पण झलकता है। उनके संदेशों ने सभी के मन में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया। आत्मनिर्भर भारत, लोकल से ग्लोबल की दिशा में बढ़ते कदम, और समाज के हर वर्ग के सशक्तिकरण की भावना ने सबका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने यह संकल्प लिया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हम सब मिलकर विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करेंगे। जन-जन की भागीदारी से ही जन-जन का विकास संभव है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण पाल चौधरी, बूथ अध्यक्ष विवेक चौधरी, शैलैश चौधरी, साहूल चौरसिया, सूर्यप्रकाश चौधरी, सरजू प्रसाद, नर्सिंग चौधरी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।




