गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नगरवासियों ने धूमधाम से मनाया दीपावली का पर्व, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगायें घर-आंगन, दिखा उत्साह

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़ में दीपावली का पर्व पारम्परिक उत्साह के साथ मनाया गया। सोमवार शाम होते ही नगर और ग्रामीण क्षेत्र रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। दीपों और झालरों से घर-प्रतिष्ठान रोशन हो गये, जिससे पूरे क्षेत्र में मनमोहक दृश्य दिखाई दिया। दीपावली को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। देर रात तक नगर के बाजारों में भीड़ बनी रही और दीप जलाने की तैयारियां चलती रहीं। घरों में मेहमानों का स्वागत मीठे व्यंजनों से हुआ। देर रात तक पटाखों की गूंज सुनाई देती रही। बच्चों ने फुलझड़ियां जलाकर और रंग-बिरंगी लाइटें लगाकर खुशियां मनाईं। प्रशासन ने पर्व को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबन्ध किये थे। धनतेरस से ही अधिकांश घरों और प्रतिष्ठानों पर झालरें जलने लगी थीं, जिन्हें दीपावली के दिन और अधिक सजाया गया। घरों के बाहर गेंदा और गुलाब के फूलों की मालाओं तथा कृत्रिम फूलों से सजावट की गई। बाहरी दीवारों को कुमकुम और दीपों से सजाया गया। शाम होते ही पूरा क्षेत्र रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठा। ऊंची इमारतों पर लगी कुमकुमों की रोशनी विशेष रूप से आकर्षक लग रही थी। घरों की मुंडेरों पर भी दीये जलते दिखाई दियें। नगर के साथ-साथ खुनुवां, चिल्हियां, पल्टादेवी, कोटिया परसा, बढ़नी, ढेबरुआ सहित पूरा क्षेत्र रंग-बिरंगी रोशनी में डूबा रहा। शुभ मुहूर्त में लोगों ने गणेश-लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना कर सुख और समृद्धि की कामना की। दीपावली के उल्लास में डूबे लोगों ने खूब पटाखे जलायें। देर रात तक पटाखों की गूंज सुनाई देती रही। बच्चों ने फुलझड़ियाँ जलाईं और रॉकेट छोड़े, जिससे हर तरफ त्योहार की खुशियाँ छाई रहीं। यह पर्व शोहरतगढ़ में यादगार बना, जहां लोगों ने मिलकर खुशियों का जश्न मनाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!