गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्पलाइन नम्बरों की दी जानकारी

कपिलवस्तु/सिद्धार्थनगर। कोतवाली कपिलवस्तु में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी, साथ ही हेल्पलाइन नम्बरों के बारें में जागरूक किया। अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को पम्पलेट वितरित किये गये और मिशन शक्ति फेज 5.0 के स्टीकर चिपकायें गयें। उन्हें साइबर क्राइम, मिशन शक्ति केन्द्र, बहू-बेटी सम्मेलन और नये कानूनों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस ने उन्हें खुद के साथ होने वाले अपराधों से बचने के तरीके भी बतायें। यह अभियान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के निर्देशों पर चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कपिलवस्तु के निर्देशन में मंगलवार को यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों की जानकारी दी गई, जहां महिलाएं अपनी समस्या दर्ज करा सकती हैं। इसके अतिरिक्त, महिला सम्बन्धी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी भी साझा की गई, जिनमें 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन हेल्पलाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन शामिल हैं।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!