दुष्कर्म के आरोप में चार के ऊपर मुकदमा दर्ज,महिला आयोग का पड़ा दबाव

बांसी। गोल्हौरा थाना की पुलिस ने राज्य महिला आयोग की पहल पर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने का मुकदमा चार आरोपियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह गरीब एवं धोबी जाति अनुसूचित महिला है। उसका पति मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहते है गांव का सागर पुत्र रामफेर जो मेरे प्रति वर्षों से बुरी नजर रखता है मुझे आज से करीब एक वर्ष पूर्व शादी का झांसा देकर जब मैं दवा कराने हेतु सिद्धार्थनगर आई थी, साडी तिराहा से मुझे अपने साथ पिपरा करीम अपने एक रिश्तेदार के घर ले गया तथा मेरे साथ मेरे मर्जी के विरूद्ध लगातार चार दिनो तक घर में बन्द करके भिन्न-भिन्न समयों व तिथियों पर निरन्तर शारीरिक शोषण और दुष्कर्म करता रहा मैने विरोध किया तो काफी मारा पीटा और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया । इसके बाद मुझे नशीला दवा खिलाकर बस्ती ले गया वहां ट्रेन से मुझे अपनी बहन के घर पूना ले गया तथा मेरे साथ उसके सहयोगियों ने गैंगरेप किया जब मैं विरोध करती तो काफी मारते पीटते कमरे में बन्द कर देते और मेरे ऊपर वैश्यावृत्ति का धंधा करने का दबाव बनाते ।इस तरह मेरे साथ आठ महीने तक लगातार सागर ने शारीरिक उत्पीड़न किया। किसी तरह मै अपने पिता व एक सहयोगी बसंत को जरिए मोबाइल फोन से सूचना दी तथा जान बचाकर मायका आई और आप बीती से अपने पिता को अवगत कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म करने, मारने पीटने, एस सी एस टी उत्पीड़न आदि का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना सी ओ इटवा कर रहे है।




