पीड़ित ने थाना प्रभारी निरीक्षक को मुकदमा दर्ज करने की किया अपील

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। स्थानीय थाना शोहरतगढ़़ पर पीड़ित कृपाशंकर अग्रहरी पुत्त स्व0 भकारी प्रसाद अग्रहरी निवासी वार्ड नं0-12 हनुमन्तनगर नगर पंचायत शोहरतगढ़ ने गुरुवार रात थानाध्यक्ष शोहरतगढ़़ को मुकदमा दर्ज करने की अपील किया है। आपको बता दें कि गुरुवार को रात 10 बजे मेरा लड़का प्रियांशु उसके मित्र के घर के पास बैठे थे, तभी वहीं खड़ा कल्लू उर्फ रहमान पुत्र अब्दुल सलाम मेरे लड़ने के मुंह पर सिगरेट पीकर धुंआ फूंक रहा था। मेरे लड़के द्वारा मना किये जाने पर गाली गलौज करने लगा। आवाज सुनकर जब मैं मौके पर गया तो अशफा उर्फ कल्लू आबिद, मुस्तफा उर्फ पिल्ला समीर पुत्रगण चिनकू राइनी एवं मुस्तफा पुत्र अब्दुल गफ्फार द्वारा एवं अन्य के द्वारा मुझे एवं मेरे परिवार को मारा-पीटा गया गया है। मार-पीट में काफी काफी चोटें आई है। विपक्षी काफी मनबढ़ एवं उपद्रवी किस्म के व्यक्ति हैं एवं जाते जाते गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दिये हैं। इसलिए आपसे निवेदन है कि उचित कार्यवाही किया जायें।




